प्रवेश उत्सव मनाया

बड़वाह शासन के निर्देश अनुसार हर वर्ष दिनांक 16 जून से स्कूल चले हम अभियान के तहत विद्यालय मां ॐ नर्मदा मूक बधिर एवं दृष्टि बाधित निःशुल्क आवासीय विद्यालय सुराना नगर बड़वाह में प्रवेश उत्सव मनाया गया हैं जिसमें मुख्य अतिथि बी आर सी कार्यालय से मोबाइल स्त्रोत सलाहकार आलोक चंद्रवंशी के द्वारा सरस्वती पूजन कर बच्चों को तिलक लगाकर विद्यालय में नवीन बच्चों को प्रवेश देकर साथ ही किताबें दी गई । जिसमें विद्यालय के प्राचार्य विजय मालवीय , स्टॉप श्री मति इंद्रा जोशी , खुशबू वानखेड़े , रानू कड़ोले , दीपक चावड़ा , हर्षिता वर्मा , दीपमाला मालवीय , सरदार मेहता, पराग कदम , पारुल कदम , अर्पिता कामले दिलीप आदि स्टॉप उपस्थित था। समस्त कार्यक्रम विद्यालय के संचालक संजय कदम के मार्ग दर्शन पर किया गया।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist