नगर पालिका बड़वाह एवं श्री साईं हॉस्पिटल का स्वास्थ्य परीक्षण का आज तीसरा दिवस वार्ड नंबर पांच एवं वार्ड नंबर 6 में नपा अध्यक्ष,वार्ड पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी करवाया स्वास्थ्य परीक्षण।

बड़वाह नगर के नागरिकों को स्वस्थ रखने की दिशा में बड़वाह नगर पालिका एवं क्षेत्र में उत्तम एवं आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं देने में सदा अग्रसर रहने वाले श्री साईं हॉस्पिटल के माध्यम से इन दिनों शहर के विभिन्न वार्डो में स्वास्थ्य शिविर का विशाल आयोजन किया जा रहा है ।
इस स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ वार्ड नंबर 1 ओर 2 से नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता साईं हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर अजय मालवीय सीएमओ नपा के पार्षदों की उपस्थिति में किया गया था।
उसके बाद से लगातार तीन दिनों से नगर के विभिन्न वार्डो में स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है ।अब तक वार्ड नंबर 1 से लेकर वार्ड नंबर 6 तक कुल 400 से अधिक लोग अपने स्वास्थ्य का परीक्षण करवा चुके है ।
आज स्वास्थ्य शिविर का आयोजन वार्ड नंबर 5 और 6 में किया गया। जहां नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि जिम्मी तोमर,संजय जैन ने शिविर में शामिल होने के साथ अपने स्वास्थ्य का परीक्षण करवाया। साईं हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर अजय मालवीय ने बताया कि नगर पालिका एवं साईं हॉस्पिटल के तत्वाधान में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अब तक 6 वार्डो को मिलकर 400 से अधिक लोग अपने स्वास्थ्य का परीक्षण करवा चुके है। डॉक्टर अजय मालवीय ने बताया कि कुछ मरीज ऐसे भी है जिन्होंने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कर अपनी छोटी बीमारियों का पता लगाया है। इसके साथ है सभी मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की जा रही है । डॉक्टर अजय मालवीय ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक लोग अपने स्वास्थ्य का परीक्षण इस शिविर के माध्यम से करवाए।



