वन मंडल मे तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य पूर्ण,लक्ष्य से ज्यादा पत्ता हुआ संग्रहित

बड़वाह वन मंडल मे तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य 6500 मानक बोरा लक्ष्य से 28.85 प्रतिशत अधिक किया है। जिसमे वन मंडल की सात समिति बड़वाह,बड़ेल, काटकुट,बलवाड़ा,करही, सनावद व बड़वेल मे लगभग 6 हजार तेंदुपत्ता संग्रहक परिवार के 13 हजार सदस्यों ने 60 फड़ो पर 6500 मानक बोरा लक्ष्य से ज्यादा 8330.466 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण किया है।
जिसमे सात वन समितियों मे सबसे ज्यादा बड़वाह वन समिति ने 14 सौ मानक बोरा लक्ष्य के विरुद्ध 2022.930 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण किया है।

डीएफओ अनुराग तिवारी ने बताया कि इस बार वन मंडल मे तेंदू पत्ता की क्वालिटी काफी ज्यादा अच्छी रही वही पत्ता संग्रहणकर्ताओ को प्रति मानक बोरा की राशि भी अच्छी मिली है।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist