बड़वाह 20 नवंबर 2025। विधानसभा 182 बड़वाह के मतदान केंद्र क्रमांक 85 गंगापुर भोरई में बीएलओ और सहायक कर्मियों द्वारा समय सीमा से पूर्व विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत गणना पत्रकों के 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण किया गया है। मतदान केंद्र की टीम में सम्मिलित बीएलओ श्रीमति आशा पंवार, रोजगार सहायक विजय परिहार, पटवारी आदर्श सक्सेना, सचिव दिनेश सोनवाने, आंगनवाड़ी सहायिका श्रीमती उषा पटेल एवं विद्यालय के शिक्षक हिम्मत चौहान को इस उपलब्धि के लिए निर्वाचन शाखा द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ईआरओ सत्यनारायण दर्राे, एईआरओ शिवराम कनासे, सीईओ मुकेश जैन, सीडीपीओ अनिल जैन, नायब तहसीलदार विजयपाल चौहान और सुश्री निशा कनास उपस्थित थे।



