भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली नारी शक्ति वंदन पदयात्रा…


बड़वाह,मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा ने जय स्तंभ से लेकर मेन चौराहे तक नारी शक्ति वंदन पदयात्रा निकाली। जिसमें पदाधिकारी सहित स्व.सहायता समूह की महिलाएं शामिल हुई। भारत को विश्व गुरु बनाने और तीसरी बार पुनः मोदी जी को पीएम बनाने के साथ राष्ट्रीय हित में मतदान करने का आह्वान किया। महिलाओं की इस यात्रा को भाजपा जिला महामंत्री महिम ठाकुर,जिला मंत्री दीपक ठाकुर, नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह तोमर, मंडल महामंत्री निखिलेश खंडेलवाल,युवा नेता लक्की साहू ने इस बार 400 पार फिर मोदी सरकार का नारा बुंलद करते हुए रवाना किया। महिलाओं की यात्रा का नेतृत्व नगर मंडल की महामंत्री और महिला मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष द्वारा किया गया।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist