कांग्रेस सेवादल में नियुक्ति

बड़वाह :–कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालजी देसाई, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ के निर्देश पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री अरूण यादव, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष श्री योगेश यादव की सहमति से खरगौन जिला कांग्रेस सेवादल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री सुरेश चंदेल ने खरगौन जिले के कांग्रेस सेवादल की जिला कार्यकारिणी के गठन और सभी ब्लॉक व शहर अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है।
बड़वाह शहर कांग्रेस के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा की अनुसंशा पर वरिष्ठ नेता नरेंद्र पटेल और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निलेश रोकड़िया की सहमति से कांग्रेस नेता संतोष मालवीय को जिला उपाध्यक्ष और संतोष पटेल टोंकी को जिला महासचिव की जिम्मेदारी दी। कांग्रेस सेवादल के बड़वाह ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर जितेंद्र पाटीदार एडवोकेट को और बड़वाह शहर अध्यक्ष के पद पर नरेंद्र राठौर हरिहर को नियुक्त किया है।
कांग्रेस सेवादल संगठन में हुई सभी महत्वपूर्ण नियुक्तियों पर हर्ष व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेता डोंगर सिंह खंडाला, सोहन शाह, रमिन्दर सिंह भाटिया, विष्णु वर्मा, पूर्व नपा अध्यक्ष अनिल राय, श्रीमती अहिल्या भालेराव, तिरलोक राठौर, शहर कांग्रेस के उपाध्यक्ष आशीष जैन, सुनील यादव, सुनील चौधरी, राजू गौहर, इरफान खान, गिरीश गुप्ता, किशोर काले, महामंत्री शहजाद खान, अनिल कानूनगो, जाकिर खान, आकाश दांगी, हिम्मत पटेल, जुजर अली, कमलेश सेन, बदरी पटेल, गौरव शर्मा आदि ने बधाई दी।
यह जानकारी मीडिया प्रभारी रजत सेठिया ने दी।