कलेक्टर ने नन्हे बालक के इलाज के लिए दी 20 हजार की आर्थिक सहायता

खरगोन/बड़वाह कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने ब्लड शुगर की बीमारी से ग्रसित 05 वर्षीय नन्हे बालक हर्षराज के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए उसके उपचार के लिए 20 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की है। इस सहायता राशि के मिलने से बालक हर्षराज के पिता संजय सिंह चौहान को बड़ी राहत मिली है और वह इससे खुश है।

बड़वाह निवासी संजय सिंह आज 07 दिसंबर को अपने बीमार पुत्र के उपचार के लिए मदद की गुहार लेकर कलेक्टर श्री शर्मा के पास पहुंचा था। उसके बताया कि उसका 5 वर्षीय पुत्र हर्षराज ब्लड शुगर की बीमारी से ग्रसित है। पुत्र हर्षराज का उपचार किया जा रहा है जिसमें अत्यधिक पैसा खर्च हो रहा है। पुत्र को प्रतिदिन 300 रुपये का इंजेक्शन लगाया जा रहा है। गरीब होने के कारण वह इतना खर्च वहन नहीं कर पा रहा है। संजय सिंह की समस्या सुनने के बाद कलेक्टर श्री शर्मा ने तत्काल उसे 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता रािश का चेक प्रदान किया है। 

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist