कुमारी सीता सेन 67 वी राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता हेतु चयनित

बड़वाह सी एम राइज शासकीय कन्या उमावि बड़वाह की छात्रा कु. सीता सेन पिता शांति लाल सेन संस्था के खेल प्रशिक्षक डी . एस. चौहान के मार्गदर्शन में स्कूल शिक्षा विभाग की 67वी राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता खो खो हेतु चयनित हुई है छात्रा ने जिला एवं संभाग स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया अपने श्रेष्ठ दर्शन के आधार पर 17 वर्ष आयु वर्ग में दिनांक 25 से 28 अगस्त तक बुरहानपुर में होने वाली 67 वी शालेय खेलकूद खो खो प्रतियोगिता हेतु खरगोन जिले से एकमात्र छात्रा का चयन इंदौर संभागीय दल में राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता हेतु हुआ है इस उपलब्धि पर खेल शिक्षक डी एस चौहान के कार्यो की सरहाना करते हूए सी एम राइज प्राचार्य हंसा कानूडे. उप प्राचार्य निर्मल चौधरी. विशाल चौहान. अनूप अत्रे . राजेश पाटीदार. जितेंद्र चौरे. जे सी सावले . नवीन मिश्रा. नागभुसन शर्मा. शीतल सोहनी. सतविंदर भाटिया. अनीता विजय वर्गीय. वीरेंद्र दसौंधी. विनीता मुकेश लक्ष्मी गौतम.बलिराम पटेल. सहित समस्त विद्यालय परिवार एवं खेल प्रेमियों ने छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हूए बधाई प्रेषित की है.

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist