रोहित चौरसिया (बबलू) पार्षद सार्वजनिक गणेशोत्सव एंव दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष मनोनीत।

बडवाह– नगर में सार्वजनिक गणेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया

जाएगा।जिसकी एक विशेष बैठक नपा सभागृह में शुक्रवार को सम्पन्न हुई। विजय सोनी ने अध्यक्ष पद की नियुक्ति की बात कही। इस बात पर सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने इस वर्ष के लिए सर्वसम्मति से सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति,आनंद चौदस व दशहरे पर्व के लिए रोहित चौरसिया बबलू को अध्यक्ष घोषित किया। नियुक्ति पर रोहित चौरसिय ने कहा कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ गणेश मूर्ति स्थापना, आनंद चौदस पर झांकियों का चल समारोह व दशहरे पर्व पर आतिशबाजी के साथ रावण दहन करने की बात कही।नियुक्ति पर नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने पुष्पमाला पहनाकर अध्यक्ष को बधाई प्रेषित कर समिति सदस्यों ने सहयोग करने की बात कही।नपा सीएमओ  कुशाल डुडवे  विजय सोनी, विजय महाजन अनिल रॉय रवि जैन जिमी तोमर अनिल कानूनगो  मोनू वर्मा सहित अन्य नगरवासी उपस्थित थे।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist