![](https://pbharatlive.com/wp-content/uploads/1603.jpeg)
खरगोन 4 मार्च 2023। विधुत वितरण कंपनी के निर्देशानुसार शनिवार को लाइनमेंन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर खरगोन प्रथम सम्भाग के सभी वितरण केंद के लाइन कर्मचारी उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान विद्युत विभाग के कार्यपालन यंत्री श्रीकांत बारस्कर ने उदबोधन में लाइनमैन दिवस की बधाई देकर कंपनी में लाइन कर्मचरियो की महत्ता तथा सुरक्षा के सम्बंध में आवश्यक जानकारियां देकर सुरक्षा साधनों के उपयोग पर प्रकाश डाला। वहीं लाइन कर्मचारी परसराम पाटीदार, अर्पित पाटीदार, संजय राठौर, महेन्द्र चौहान, बनवारी प्रजापत सहित अन्य अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में सभी वितरण केन्द्र के कर्मचरियों की कार्य प्रशंसा कर 16 कर्मचरियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अलावा इंजीनियर देवानंद मालवीय, वीपी सिंह, अनिल महाजन ने भी सम्बोधित किया। श्री मोहन वर्मा द्वारा लाइन कर्मचरियों को सुरक्षा साधनों के उपयोग तथा कर्तव्य निर्वहन की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन अतीन्द्र मोहन वर्मा ने और आभार रमेश पाटिल ने व्यक्त किया।