सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने पुल का किया निरीक्षण।

बड़वाह – बीते पखवाड़े में हुई तेज बारिश से नर्मदा में बाढ़ आ गई थी। जिसके कारण नर्मदा पुल पर पानी आने से पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसी कारण पुल पर आवागमन बंद कर पुल को दुरुस्त किया जा रहा है। एवम नए पुल से भी बसों का आवागमन बंद कर दिया गया है। जिसके कारण इन्दोर व खंडवा के यात्रियों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। पुल की मरम्मत को शीघ्र पूरी करवाने व इसे चालू करवाने को लेकर शनिवार को सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एसडीएम प्रदीप कुमार सोनी व नेशनल हाइवे के अधिकारी भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान सांसद पाटिल ने बताया कि बाढ़ के कारण पुल काफी क्षतिग्रस्त हो गया था व जगह जगह से इसका डामर भी उखड़ चुका है। किंतु मेने कलेक्टर व कमिश्नर से बात कर पुल की टेस्टिंग कराने की मांग की थी। जिसके बाद उसकी टेस्टिंग रिपोर्ट भी आ चुकी है। नेशनल हाइवे के अधिकारी आठ से दस दिन में इसे दुरुस्त करने की बात कह रहे है। परन्तु मेने उन्हें 5 से 6 अक्टूबर तक रात दिन काम कर इसे दुरुस्त कर चालू करवाने के लिए निर्देश दिए है। उन्होंने पुल चालू होने में लंबा समय लगने के सवाल पर कहा कि ब्रिज का मामला है, टेस्टिंग रिपोर्ट जरूरी होती है, क्योंकि जल्दबाजी में अगर कोई घटना दुर्घटना हो जाये तो उसकी जिम्मेदारी भी प्रशासन की होती है। दिग्विजय सिंह द्वारा बीते दिनों बाढ़ का कारण मुख्य्मंत्री शिवराज सिंह के दौरे को बताने के सवाल पर उन्होने कहा कि दिग्विजय सिंह जी के पास अब काम तो कुछ बचा नही है, आज से नही विगत 20 वर्षो से अनर्गल आरोप लगाना उनका काम बन गया है, हमारे मुख्यमंत्री जी संवेदनशील मुख्यमंत्री है, उन्होंने थोड़ी ऊपर वाले को बोला था की इतना बरसो की बाढ़ आ जाए, उनके दौरे का और बाढ़ का कोई कनेक्शन नही है, दिग्विजय सिंह को कोई भी बात करने के पहले विचार करना चाहिए। भाजपा कई सांसदों को चुनाव लड़ा रही है क्या आप भी विधानसभा चुनाव लडेंगे इस सवाल पर उन्होंने कहा की मेरा जो भी निर्णय करना है वो पार्टी का नेतृत्व करेगा, पार्टी जो निर्देश देगी उसका पालन हम करेंगे।इस मौके पर भाजपा नेता प्रभात उपाध्याय  ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण काग नगर मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह तोमर जितेंद्र सुराणा नगर महामंत्री अर्जुन केवट निखलेश खण्डेलवाल रवि एरन महेंद्र अम ई ब्रजेश यादव दीपक खण्डेलवाल राशिद जोया सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist