श्री पंकज उधास का निधन, एक लोकप्रिय स्वर साधक की विदाई : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

भोपाल : सोमवार, फरवरी 26, 2024,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध गायक पद्मश्री पंकज उधास के निधन पर दुख व्यक्त्किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रसिद्ध गीत और गजल गायक श्री पंकज उधास का निधन गायन के क्षेत्र में बड़ी क्षति है। उनके निधन से एक लोकप्रिय स्वर साधक की विदाई हो गई है। बहुत छोटी उम्र से उन्होंने संगीत केरियर शुरू किया था। चिट्ठी आई है…… चांदी जैसा रंग तेरा और न कजरे की धार…. जैसे मधुर गीतों से उनकी पहचान बनी थी। वे मध्यप्रदेश में अनेक अवसरों पर कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए पधारे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगत श्री पंकज उधास की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist