उत्सव, पांडाल में वैध कनेक्शन से ही बिजली उपयोग करें

इन्दौर :14, सितम्बर, 2023, 20:26 IST

       मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने 19 सितंबर से प्रारंभ हो रहे गणेशोत्सव एवं अक्टूबर में होने वाले नवरात्रि महोत्सव के आयोजकों से वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली उपयोग करने की अपील की है। कंपनी ने कहा है कि अवैध रूप से बिजली उपयोग गैर कानूनी है। साथ ही ऐसी गतिविधियों से स्पार्क होने, करंट लगने व अन्य तरीके के हादसे का डर बना रहता है। बिजली कंपनी ने आयोजकों से वैध कनेक्शन से उत्सव मनाने की अपील की है, ताकि खुशियों के त्योहार पर कोई परेशानी या विपरीत परिस्थिति निर्मित न हो

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist