विधानसभा चुनाव-2023 अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर लगी रोक

                कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी खरगोन द्वारा विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने तक जिले में पदस्थ शासकीय, अर्द्ध शासकीय, निगम, मण्डल एवं स्थानीय निकायों के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

       जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस बारे में आदेश जारी कर सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश दिये हैं कि उनकी बगैर अनुमति के कोई भी अवकाश पर नहीं जायेगा और न ही मुख्यालय छोड़ेगा। उन्होंने आदेश का पालन न करने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 तथा मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) 1965 के तहत एक पक्षीय दंडात्मक करने कार्यवाही की चेतावनी सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को दी है।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist