गूगल मीट के माध्यम से कलेक्टर ने सामाजिक संस्थाओं से कहा खरगोन 24 मार्च 23/मुख़्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का हर एक पात्र महिला को बिना किसी परेशानी के लाभ दिलाने के लिए कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा ने शुक्रवार को जिले की सामाजिक संस्थाओं के साथ गूगल मीट के माध्यम से सहयोग करने का आव्हान किया। गूगल मीट के प्रारंभ में समग्र पोर्टल पर ई-केवायसी कराने की प्रक्रिया प्रदर्शित की गई। कलेक्टर श्री वर्मा ने सामाजिक संस्थाओं से कहा कि महिलाओं को बिना किसी समस्या या तखलिफ़ के लाभ दिलाने के लिए सामाजिक संस्थाएं बहुत बड़ी भूमिका निभा सकते है। अभी जिलें में कई स्थानों पर महिलाएॅ अपने आधार से मोबाईल नम्बर लिंक कराने में सक्रिय है जबकि योजना का लाभ लेने के लिए इसकी अनिवार्यता नहीं है। शनिवार से जिले में आयोजित हो रहे शिविरों और समग्र पोर्टल पर ई-केवायसी कराना करना बड़ा आसान है। यही कार्य इन दिनों इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए बेहद जरुरी है। समग्र पोर्टल पर ई-केवायसी बड़ी आसानी से की जा सकती है। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि जिन महिलाओं के बैंक खाते नही है उनके खाते पोस्ट ऑफिस के माध्यम से खोले जाएंगे। जिले में 196 पोस्ट ऑफिस का अमला है जो इस कार्य मे अपनी भूमिका निभा रहा है। शनिवार से प्रारम्भ हो रहे आवेदन लेने की प्रक्रिया में पहले दिन 25-25 महिलाओं के आवेदन भरे जाएंगे। इसके बाद लगातार कार्य किया जाएगा। गूगल मीट में करीब 100 सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि जनसेवा मित्र नवांकुर संस्थाओं और जनअभियान परिषद का अमला जुड़ा। योजना का लाभ लेने में कोई परेशानी आए तो कंट्रोल रूम के व्हाट्सएप नम्बर 8305920915 पर मदद ली जा सकती है
Author: Sanjay Upadhyay
नगर पालिका अध्यक्ष ने माननीय रेलमंत्री का माना आभार
बड़वाह 24 मार्च 2023 नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता द्वारा बडवाह नगर एवं आसपास क्षेत्र की…
सोशल मीडिया पर निगरानी रखने की समिति की भी जिम्मेदारी
कलेक्टर एसपी ने रामनवमी पर होने वाले आयोजनों के लिए ली बैठक खरगोन 22 मार्च 23/कलेक्टर श्री शिवराज सिंह…
नव संवत्सर वर्ष का किया स्वागत,
हिंदू विचार मंच ने तिलक लगाकर, श्रीखंड बांटकर दी बधाई , बड़वाह 22 मार्च 2023 हिंदू…
अपराधिक गतिविधियों में सक्रिय अपराधी अमिता को किया जिला बदर
खरगोन 21 मार्च 2023। कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा ने पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर सनावद टवड़ीपुरा के अमित…
भांग और भांगघोटा दुकानों के नवीनीकरण के लिए आवेदन 21 मार्च तक
खरगोन 18 मार्च 2023। खरगोन जिले में भांग और भांगघोटा की फुटकर बिक्री की दुकानों के नवीनीकरण के लिए 21 मार्च…
30 मार्च को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम करेगे नगर भ्रमण
बड़वाह—-हर साल की तरह इस वर्ष भी श्री राम जन्मोउत्सव समिति द्वारा शहर में श्रीरामनवमी धूमधाम…
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें पहुँची मुख्यमंत्री तक दिया गया ज्ञापन
कलेक्टर श्री वर्मा ने आंकलन करने के दिये निर्देश खरगोन 18 मार्च 23/खरगोन में सीएम हेल्पलाइन का दुरुपयोग कर…
जिला दंडाधिकारी द्वारा महू अनुविभाग में धारा 144 का आदेश प्रसारित
इन्दौर : गुरूवार, मार्च 16, 2023, 19:34 IST अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग डॉ. अम्बेडकर नगर महू द्वारा…
शाहपुर में नंदू भैया की प्रतिमा का अनावरण 17 मार्च को
बड़वाह: गुरूवार, मार्च 16, 2023, 17:52 IST मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान बुरहानपुर के शाहपुर में…